थाना दिवस में 23 समस्याओं का निराकरण
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के थानों में शनिवार को थाना दिवस मनाया गया, जिले के सभी थानों और चौकियों में जन समस्याएं सुनी। समें कुल 23 जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस इस का आयोजन कर रही है। इसके तहत थानाध्यक्षों और प्रभारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। कुल मिली 23 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर पुलिस ने अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आम नागरिकों से सुझाव भी मांगे। इसमें पूरा सहयोग देने की भी अपील की गई।

