UTTARAKHAND

23 साल से फरार दो इनामी अपराधी गोंडा से धरे

हरिद्वार

पिछले 23 साल से फरार चल रहे पांच पांच हजार के दो इनामी आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने यूपी से धर दबोचा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। नगर पुलिस अधीक्षक सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पंद्रह अगस्त 2002 को शहर कोतवाली प्रभारी रहे गिरीश चंद्र शर्मा ने गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं से उठाईगिरी और टप्पेबाजी करने वाले गैंग के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उस वक्त पूरे गैंग को गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन जमानत पर जेल से छूटने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे।