UTTARAKHAND

सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया

हरिद्वार

शहीद दिवस के अवसर पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और अनिल भास्कर ने कहा कि उनका संघर्ष और बलिदान हर भारतीय के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों की लड़ाई सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ ही नहीं, सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध भी थी। कांग्रेस नेताओं ने देश के युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।