UTTARAKHAND

अवैध खनन को लेकर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

रानीपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में मिट्टी के अवैध खनन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से खूनी संषर्घ होने पर कई लोग चोटिल हो गए। इस संबंध में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्रॉस मुकदमें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। ग्रामीण वसीम निवासी सलेमपुर महदूद ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके खेत में अवैध खनन किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा। पता चला कि मिट्टी उठाने वालों के पास अनुमति नहीं थी। आरोप है कि उसने खेत से मिट्टी निकाल रहे ट्रैक्टर चालक जुबैर को रोकना चाहा तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि डंडों और फावड़े से वार कर उसे घायल कर दिया। उस पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने की भी कोशिश की गई।