UTTARAKHAND

महिला की मौत पर ट्रक चालक पर केस दर्ज

हरिद्वार

कनखल थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चमोली जिले के थाना थराली क्षेत्र के ग्राम सीरी पोस्ट डुगरी निवासी अरविंद प्रसाद सती ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 31 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर ऋषिकेश से पथरी जा रहे थे। हाईवे पर रामजी पुरी वाले होटल के पास ट्रक चालक ने लापरवाही से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उनकी पत्नी के सिर पर गहरी चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि उनके बाएं हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।