आरजीपीवी की परीक्षाएं अब आनलाइन होंगी
भोपाल,07 दिसम्बर (आरएनएस)। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से कालेजों और विश्वविद्यालयों में आफाइलन परीक्षाएं कराए जाने की तैयारी थी, लेकिन शासन के निर्देश पर अब आनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। इसी के तहत राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में भी अब आनलाइन परीक्षा आयोजित होंगी। गत दिवस आरजीपीवी ने इसके निर्देश जारी कर दिए। बता दें कि आरजीपीवी द्वारा दिसम्बर-2021 की परीक्षाएं नौ दिसम्बर से ऑफलाइन प्रारंभ की जा रही थीं, लेकिन अब आगामी आदेश तक के लिए यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई समयसारिणी विवि द्वाा पोर्टल पर अलग से जारी की जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो साल से आरजीपीवी की परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति से और आफलाइन ली जा रही थीं।

