HARIDWAR

सीएम राइज स्कूलों में पदस्थापना के लिए प्राचार्य से साक्षात्कार में पूछे गए सवाल

भोपाल। अंग्रेजी बोलने और लिखने में आप परफेक्ट हैं या नहीं, यदि हैं तो बोलकर और लिखकर बताएं। छह माह में आपने कौन सी किताब पढ़ी, शिक्षकों का मूल्यांकन कैसे करें, आपकी मजबूती क्या है… कुछ इस तरह के सवाल अभी हाल ही में सीएम राइज स्कूलों में पदस्थापना के लिए प्राचार्य से साक्षात्कार में पूछे गए थे। कुछ सवालों के जवाब प्राचार्य नहीं दे पाए। वहीं कुछ प्राचार्यों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए। प्रदेशभर से 238 प्राचार्यों का साक्षात्कार लिया गया। दस नम्बर के साक्षात्कार क के दौरान प्राचार्यों से क्रिटिकल थिंकिंग, मैनेजमेंट स्किल, व्यक्तित्व विकास सहित दस बिंदुओं से जुड़े सवाल पूछे गए। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 276 सीएम राइज स्कूलों के लिए 30 हजार शिक्षक और 238 प्राचार्य साक्षात्कार में शामिल हुए हैं। 138 प्राचार्यों से अनुभव प्रमाण पत्र मांगा गया, विभाग ने 138 प्राचार्यों की सूची जारी की है। उनके अनुभव प्रमाण पत्र, एकेडमिक रिकार्ड, डिग्री, प्रमाण पत्र आदि जमा करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने कहा कि प्राचार्यों के साक्षत्कार ले लिए गए हैं। जल्द ही चयनितों की सूची की जाएगी। तकनीक के बारे में कितना जानते हैं, कंप्यूटर चलाना जानते हैं, छुट्टी के नियम क्या हैं, स्टोर परचेसिंग क्या होती है, फाइनेंस और अकाउंट के नियम क्या हैं, रिकार्ड मेंटनेंस कैसे किया जाता है। विभाग में क्या-क्या योजना संचालित है। नई शिक्षा नीति में क्या प्राविधान है। रिकार्ड मेंटनेंस कैसे किया जाता है, शिक्षकों का मूल्यांकन कैसे करेंग,े टीम बिल्डिँग के लिए क्या करें, स्कूल शिक्षा विभाग के अंडर प्रेशर में काम करना पड़ेगा, कैसे करेंगे। अच्छे परिणाम के लिए क्या करेंगे, एक उपाय बताइए।