UTTARAKHAND

महिला यात्री का बैग चोरी, केस दर्ज

ट्रेन में एक महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी कर लिया गया। महिला शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि लखनऊ के राजाजीपुरम सेक्टर-1 की रहने वाली विजयश्री सिंह ने शिकायत देकर बताया कि वह दून एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 में सीट संख्या 18 पर सफर कर रही थीं। ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने से पहले तक उनका ट्रॉली बैग सीट के पास मौजूद था। लेकिन ज्वालापुर स्टेशन पहुंचने पर वह बैग गायब मिला। बैग में लगभग 18 हजार रुपये मूल्य की साड़ियां, घरेलू सामान करीब 25 हजार रुपये का, नगद पांच हजार रुपये, कपड़े और जूते समेत कुल 60 हजार रुपये से अधिक का सामान था। बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।