CRIME

मेडिकल स्वामी युवाओ की नसों में घोल रहा ज़हर

शेरकोट: जहा एक और प्रशासन नशे कै अवेध व्यापार के लिए समय समय पर अभियान चलकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है वही नगर के कुछ मेडिकल स्वामी खुद को बाहुबलि समझते हुए प्रशासन के सख्त होने के बावजूद भी अवैध रूप से उन दवाइयों को ब्लैक से युवाओ और किशोरों को उपलबध करा रहे है जो की किसी बड़े चिकित्स्क के परामर्श के बाद उपलबध कराई जाती है
क्षेत्र के कुछ व्यक्ति स्मैक को बाहर से लाकर नगर में बेच रहे है उसके बाद किशोर और युवा स्मैक के साथ साथ दवाइयों का मिश्रण कर अपनी नसों में स्मैक को मिला रहे है नगर के कुछ लोगो का कहना है कि मोहल्ला खुराडा के दो व्यक्ति एक तो स्मैक को युवाओ को हज़ारो रूपए वसूल कर उपलबध करा रहा है वही दूसरा मेडिकल स्वामी वो दवाई जो किसी बड़े डॉक्टर के परामर्श के बाद मरीज़ को दी जाती है पैसो के लालच के आकर युवाओ और किशोरों को उपलब्ध करा रहा है और दोनों व्यक्ति ही नगर के युवाओ के भविष्यो के साथ खेल रहे है नगरवासियो ने एसओ मनोज कुमार से मामल को संज्ञान में लेकर युवाओ को अवैध औषदि उपलब्ध कराने वाले मेडिकल स्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है उधर एसओ मनोज कुमार का कहना है की मामला संज्ञान में नहीं है मामले में जांच कर क्षेत्र में नशा बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी