लाइसेंसी शस्त्र जमा करने शुरू
रुडकी। विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। लाइसेंस धारकों को अपने शस्त्र कोतवाली में जमा कराने को कहा गया है। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि अधिकारियों के आदेशों के अनुपालन में कोतवाली क्षेत्र के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को जानकारी दे गई है। उन्होंने लाइसेंसी हथियार जमा कराने भी शुरू कर दिए हैं। इसके लिए अलग से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो लोग कोतवाली में अपने शस्त्र जमा नहीं कराना चाहते वह पंजीकृत शस्त्र डीलर के यहां भी शस्त्र जमा करा सकते हैं। उसकी रसीद कोतवाली पुलिस को उपलब्ध करानी होगी।

