उत्तराखंड में कोरोना के 21 नए केस
देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। शनिवार को 26 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 151 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को पांच जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 15, अल्मोड़ा व हरिद्वार में दो-दो और पौड़ी और पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344442 हो गई है। इनमें से 330703 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत दर्ज की गई है।

