UTTARAKHAND

हरिद्वार में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान: डीएम के निर्देश पर मैदान में उतरे अधिकारी

हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ और मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सभी विकास खंडों, तहसीलों और नगर क्षेत्रों में अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं धरातल पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
– पंतद्वीप मैदान और चमगादड़ टापू क्षेत्र में 10 टन कूड़ा एकत्रित किया गया।
– रुड़की नगर निगम में नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटान की गई।
– वन विभाग ने जटवाड़ा पुल क्षेत्र में सफाई और झाड़ी कटान का निरीक्षण किया।
– बहादरबाद, लक्सर, खानपुर, नारसन सहित सभी विकास खंडों में सफाई कार्यों की निगरानी की गई।
– हर की पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु फुटपाथ और घाटों से दुकानें हटाई गईं।
यह अभियान मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद को स्वच्छ, क्लीन और आदर्श बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।