UTTARAKHAND

401 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि 401 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी देहरादून से मादक पदार्थ लेकर हरिद्वार आया था और गंगा घाटों के आसपास इसे खपाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोच कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। सप्तऋषि चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल टीम के साथ सप्तसरोवर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।