UTTARAKHAND

पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन

रुड़की।  अटल उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्काउट एवं गाइड का 5 दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में अटल उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज, श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज के 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्काउट एवं गाइड का इतिहास, स्काउट प्रतिज्ञा, स्काउट नियम, कुकिंग, टेंट बनाना, अलग-अलग प्रकार की गांठ लगाना, आग बुझाना, प्राथमिक सहायता व चिकित्सा आदि की जानकारी ली। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्काउट एवं गाइड के लिए प्रतिज्ञा दिलाई तथा नियम बताए। शिविर में अमित कंबोज, पूनम, पूजा आर्य, सुदेश रानी, सुरेश, मेनपाल सिंह आदि ने सहयोग किया।