बैंक हड़ताल होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी
रुड़की। यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनाइटेड के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल का असर कलियर में देखने को मिला । हड़ताल होने के कारण कलियर आने वाले जायरीनों व स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। कलियर स्थित पंजाब नेशनल व भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं और उनके एटीएम भी बंद होने के कारण साबिर पाक की जियारत को आने वाले अकीदतमंद पैसा नहीं निकाल पाए। बैंकों की हड़ताल होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। लोग अब कम कैश लेकर चलते हैं। हड़ताल की वजह से एटीएम बंद रहे। बताया कि उन्हें यह मालूम नहीं था कि बैंकों की दो दिन की हड़ताल है। हड़ताल होने के कारण स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी है।

