8 के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
रुड़की। ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कस्बा सहित दो गांवों में छापेमारी की। आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उपखंड झबरेड़ा के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम ने विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ झबरेड़ा, गांव मानकपुर व हीराहेड़ी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग मीटर से अलग विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए। ऊर्जा निगम ने विद्युत केबल कब्जे में लेकर जब्त कर लिए। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि ऊर्जा निगम के अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर चंद्रपाल सिंह, रमेश, हमीद, जमील, शौकत अली, नेपाल, सत्य कुमार, जसवीर के खिलाफ विद्युत चोरी के मुकदमा दर्ज कर लिए गए हैं। विद्युत चोरी चेकिंग के दौरान उपखंड अधिकारी विनीत गुप्ता, लाइनमैन अनुज, धर्मवीर, विजय पाल, पवित्र आदि शामिल थे।

