विश्व आयुर्वेद परिषद ने बांटी औषधीय खीर
रुड़की। विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से नगर निगम हाल में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर सांस, दमा, पुराना नजला, खांसी के लिए खीर का वितरण किया गया। दावा किया कि खीर औषधीय है। करीब 500 लोगों ने औषधि खीर दी गई। डॉ. आशुतोष सिंह द्वारा संचालित कार्यक्रम में भगवान धन्वंतरि का पूजन अर्चन माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि अनूप शुक्ला ने कहा कि आयुर्वेद हानि रहित है और बहुत सारी अचूक औषधियां है। जिनमें से एक अचूक नुस्खा यह औषधि खीर है। विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तराखंड के संस्थापक व औषधि खीर के निर्माता वैद्य टेक वल्लभ ने दावा किया कि औषधि खीर दुर्लभ औषधियों के शास्त्र अनुसार विधि से दोहन व दुर्लभ जड़ी बूटियों वह गाय के दूध के मिश्रण से बनायी गई है। शरद पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा व मार्गशीर्ष की पूर्णिमा पर रात में चंद्रमा की किरणों में रखकर सुबह खाली पेट सेवन की जाती है। कार्यक्रम में अनमोल जिंदल, पूजा साहनी, डॉक्टर प्रेमचंद शास्त्री, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. प्रदीप त्यागी, डॉ. शशि मोहन गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉक्टर इंद्रेश, संदीप भाटी, हर्ष अरोरा, सुरेंद्र रोड आदि ने सहयोग किया।

