Uncategorized

विधायक बना तो केदारघाटी में वॉटर और सीमेंट प्लांट से देंगे युवाओं को रोजगार:  कुलदीप रावत

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से काफी कम वोटों से हार का सामना कर चुके सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत ने फिर से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि वह बीते चुनाव की हार के बाद से लगातार जनता की बीच हैं। इस बार जनता के आशीर्वाद से यदि विधायक बना तो, केदारघाटी में वॉटर और सीमेंट प्लांट लगाकर युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार दिया जाएगा।
एक मुलाकात में सामाजिक कार्यकर्ता एवं विधायक प्रत्याशी कुलदीप रावत ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने जतना को छलने का काम किया है। वह हार के बाद भी लगातार जनता के बीच रहे। हर गांव और क्षेत्र में महिला, युवा, बुजुर्ग और नौजवान उनके साथ हैं। उन्होंने वर्तमान विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि वह इन दिनों मांगल गीतों के माध्यम से महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं। विधायक के तौर पर उन्हें विकास की बात करनी चाहिए थी। सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर किए गए कार्यो को लेकर जनता के पास जाएं। महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उनके हाथों में रोजगार देने के प्रयास किए जाएंगे।