कांवड़ मेला रद्द करने पर व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
हरिद्वार…….
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कुंभ मेला प्रशासन द्वारा कांवड़ मेला रद्द करने किए जाने के विरोध प्रदर्शन किया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंघल ने कहा कि कुंभ मेला प्रशासन एवं उत्तराखंड प्रशासन को व्यापारी वं हिंदू हित में अपने निर्णय पर पुनः पूर्ण विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद भी कांवड़ मेले को करोना के नाम पर निरस्त किया गया था, आज तो पहले से स्थिति बहुत ही बेहतर है। कुंभ मेला प्रशासन को कांवड़ मेले विधिवत संपन्न करवा कर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रशासनिक क्षमता का परिचय देना चाहिए। कांवड़ मेले की प्रथम रिहर्सल माना जाना चाहिए तथा अपनी कार्य क्षमता की परख करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला कुंभ मेला प्रशासन द्वारा रद्द करने का विरोध करते हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा हिंदुओं की बात करने वाली हमारी सरकार आखिर कांवड़ मेला स्थगित करने हिंदू समाज में क्या संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कुम्भ मेले का क्या औचित्य रह जाता है जबकि महाशिवरात्रि को कुंभ का मुख्य स्नान है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार भगवान शिव का ससुराल है तो यही हरकी पैड़ी से भगवान परशुराम ने कांवड़ उठाकर इस उत्सव की शुरुआत की थी। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने की मांग की और तमाम हिंदू नेताओं शंकराचार्य सहित महामंडलेश्वर, संतो, धर्माचार्य से मांग की कि वह हिंदू हित में कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने हेतु कुंभ मेला प्रशासन से वार्ता करें, अन्यथा 2021 पर प्रश्न चिन्ह लगाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हरि चैहान, विकास त्रिवाल, अजय रावल, विनीत यादव, सतीश चैहान, नीरज कुमार, मोहनदास गोस्वामी, मनोज विश्नोई, हरि सिंह सोनी, पवन कुमार, दिनेश कुकरेजा, विशाल महेश्वरी, राजीव शर्मा, सूरज कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

