HARIDWAR

व्यापारियों की रेलवे स्टेशन के बंद पड़े गेट को खोलने की मांग

हरिद्वार………

व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन के बंद पड़े गेट को खोलने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर विरोध जताते हुए रेलवे अधीक्षक से जल्द से जल्द नए बनकर तैयार हो चुके गेटों को खोलने की मांग की। इस मौके पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि कई महीनों से रेलवे द्वारा नए गेट तैयार किये जा रहे हैं जो पिछले महीने से बनकर भी तैयार है, लेकिन रेलवे विभाग द्वारा उन गेटों को नहीं खोला जा रहा। जिसकी वजह से यहाँ के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। गेटों के न खुलने से आसपास के व्यापारियों का काम चैपट पड़ा है। एक तरफ कोरोना के चलते व्यापार प्रभावित है, दूसरी तरफ रेलवे विभाग की हठधार्मिता के कारण डबल मार झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों के साथ साथ आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, अगर किसी को जल्द से जल्द ट्रेन पकड़नी हो तो उसे भी 1 किलोमीटर का लंबा घेरा पार करके जाना पड़ रहा है, लेकिन रेलवे विभाग हठकर्मिता पर उतारू है। कोरोना के नाम पर हरिद्वार के व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि जब गेट बन चुके हैं तो उसे किस कारण नहीं खोला जा रहा। लाखों रुपये से तैयार ये गेट न खोलने से यहाँ के समस्त व्यापारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। एक तो कोरोना की वजह से पहले ही यात्रियों को रोका जा रहा है और अगर कोई यात्री आ भी रहा है तो छोटे से द्वार से ही सीधा निकासी से निकल जा रहा है। जिससे यहाँ का व्यापारी बर्बाद हो रहा है। जल्द से जल्द रेलवे विभाग को ये गेट खोलने चाहिए। जिससे व्यापारियों और श्रद्धालुओं को राहत मिले। विरोध जताने वालो में नाथीराम सैनी, हन्नी दमीर, उमेश चैधरी, सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल, गौतम हल्दर, गौरव कुमार, धर्मपाल सिंह, सचिन शर्मा, मनीष कश्यप, सोनू चौधरी, सन्नी दामिर, हर्ष कुमार, गौरव गौतम, राजकुमार प्रिंस, रिंकल सिंह, रिंकेश, राजेश सुखीजा, संजय भट्ट, मयंक गर्ग, राजेश भाटिया, बनारसी दास, मनोज शर्मा, तरुण मल्होत्र, संजय शर्मा, रवि जोशी, हैप्पी, गणेश राणा, दीपक कुमार, संजय तनेजा, गौरव भाटिया, पंकज माटा, अमित गर्ग, राहुल शर्मा, शीशपाल, धर्मेंद्र, अमित कुमार उपस्थित रहे।