HARIDWAR

भेल में खाली मैदान से मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने कराया महिला चिकित्सालय में भर्ती

हरिद्वार……..

रानीपुर पुलिस ने लोगों की सूचना पर भेल में एचआरडीसी चैक के समीप खाली पडे़ मैदान में नवजात बच्ची को बरामद किया है। पुलिस ने नवजात बच्ची को तत्काल उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर उसको आईसीयू में भर्ती कर लिया। पुलिस ने नवजात के सम्बंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव ने बताया कि पुलिस को शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि भेल सेक्टर-1 के समीप एचआरडीसी चैक के समीप खाली पडे़ मैदान में एक नवजात बच्चा पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को बरामद करते हुए उसको तत्काल राजकीय महिला चिकित्सालय ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने नवजात बच्ची को आईसीयू में भर्ती कर लिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह देव के मुताबिक चिकित्सक का कहना है कि नवजात बच्चे 5-6 घण्टे पूर्व पैदा हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए नवजात बच्ची को फैंकने वालों की तलाश शुरू कर दी है।