15 दिनों तक बंद रहेगा ओवल मैदान
मुंबई……
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मुम्बई में एक बार फिर से प्रतिबंध शुरु हो गये हैं। इसी के तहत फैसला बीएमसी ने ओवल मैदान को 26 फरवरी से 15 दिनों के लिए बंद करने की बात कही है। इस संबंध में बीएमसी ने मुम्बई शहर के जिलाधिकारी को एक पत्र भी भेजा है। दरअसल मुम्बई के चर्चगेट इलाके में स्थित ओवल मैदान में मुम्बई के अलावा उसके आस-पास के इलाकों ठाणे, कल्याण-डोम्बिवली, वसई-विरार और पालघर से बड़ी संख्या में बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए आते हैं। इसके चलते ही मैदान में काफी भीड़ होने लगी है और कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ रहा है। मुम्बई ने हर दिन औसतन 7-8 फीसदी कोरोना मामले बढ़ रहे हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने ओवल मैदान को बंद करने का फैसला किया.
बता दें कि मुम्बई में अब के जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक 24 घंटे में 643 कोरोना मरीज सामने आए, जबकि 6 मरीजों की मौत भी हुई है। मुम्बई के अब तक कुल 3,20,532 कोरोना के मामले सामने आये हैं, जबकि 11454 मरीजों की मौत हो गयी है।

