कुंभ में मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी योगेश को सौंपी
हरिद्वार —
कुम्भ मेले में मीडिया प्रबन्धन एवं विशेष कवरेज के लिए उत्तराखण्ड शासन द्वारा उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा को दायित्व दिया गया है। कुम्भ ड्यूटी के लिए श्री मिश्रा को जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल द्वारा कार्य मुक्त कर दिया है। श्री मिश्रा 27 फरवरी को मेलाधिकारी दीपक रावत को अपना योगदान प्रस्तुत करेंगे। गौरतलब है कि मेला अधिकारी दीपक रावत ने शासन से श्री मिश्रा को मीडिया प्रबन्धन के लिए कुम्भ मे भेजे जाने की अनुशंसा की थी। जिसके क्रम मे महानिदेशक सूचना डा. मेहरबान सिह बिष्ट द्वारा श्री मिश्रा को कुम्भ मेले की कवरेज एवं मीडिया समन्वय का दायित्व सौपा है। श्री मिश्रा ने बताया कि इससे पूर्व वह कुम्भ तथा अर्द्वकुम्भ हरिद्वार में मीडिया प्रबन्धन एवं कवरेज का कार्य कर चुके हैं तथा यह सौभाग्य है कि उन्हें तीसरी बार कुम्भ मेले मे ड्यूटी आवंटित की गई है।

