ENTERTAINMENT

आलिया भट्ट का गंगूबाई स्टाइल राॅक

संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर रिलीज किया गया। टीजर में आलिया भट्ट की दमदार अदाकारी देखने को मिली है. लोगों को फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है। दर्शक समेत फिल्म इंडस्ट्री के लोग फिल्म का टीजर देख काफी प्रभावित हैं. दिन में टीजर रिलीज होने के बाद शाम में एक जोरदार पार्टी का भी आयोजन हुआ।
जिसमें इंडस्ट्री की कई हस्तियां पहुंची थीं। आलिया भट्ट भी इस पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने मीडिया के सामने संजय लीला भंसाली के साथ पोज भी दिए। यही नहीं, आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी के स्टाइल में लोगों को हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया। इस दौरान आलिया भट्ट ने कंप्लीट व्हाइट लुक कैरी किया। इस लुक को उन्होंने अपने ऑल टाइम फेवरेट ब्लैक मास्क के साथ पेयर किया, जिस पर लेटर। लिखा हुआ है आलिया भट्ट ने व्हाइट कलर का वन-शोल्डर क्रॉप टॉप पहना था। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट ट्राउजर, कानों में व्हाइट डैंग्लर और ऑफ व्हाइट स्टैप स्टाइल हील्स पहने थे।