इमरान खान ने 178 वोट के साथ हासिल किया विश्वास मत, बचाया सम्मान
इस्लामाबाद
प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में बहुमत हासिल कर लिया है। अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को असेंबली में हुई वोटिंग में उन्होंने यह जीत हासिल की। इमरान खान के पक्ष में 178 वोट पड़े। असल में, पाकिस्तान में सीनेट चुनाव में वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख की हार की वजह से इमरान खान की सरकार को नेशनल असेंबली में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करना पड़ा। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने नेशनल असेंबल में प्रस्ताव पेश किया। जब वोटिंग हुई तो इमरान खान के पक्ष में 178 वोट पड़े। इससे पहले, विपक्ष ने विश्वास मत प्रस्ताव पर मतदान के दौरान संसद के बहिष्कार का ऐलान किया था। हालांकि इससे इमरान खान को राहत मिल गई थी। विश्वासमत प्रस्ताव पेश करने से पहले इमरान खान ने अपने सांसदों से कहा था कि वे पार्टी लाइन को फालो करें। नेशनल असेम्बली मंे 342 सदस्य हैं।

