आईपीएल रू बुमराह ने की मलिंगा के रिकार्ड की बराबरी
मुंबई
मुम्बई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले मैच में अहम रिकार्ड अपने नाम किया है। बुमराह ने इस मैच में तीन विकेट लिए। इसी के साथ ही वह आईपीएल में 19 बार तीन विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस के ही पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में 19 बार 3 विकेट लिए थे।
बुमराह और मलिंगा के अलावा आईपीएल में जिन गेंदबाजों में सबसे ज्यादा बार 3 विकेट लिए हैं उनमें अमित मिश्रा ने 17 बार और ड्वेन ब्रावो ने 16 बार यह यह रिकार्ड बनाया था। इसके अलावा उमेश यादव ने भी आईपीएल में 16 बार 3 विकेट लिए थे। आईपीएल के इस सत्र में हालांकि बुमराह सफल नहीं रहे और अधिक विकेट नहीं ले पाये। उन्होंने 15वें सत्र में मुंबई की ओर से 14 मैच खेले थे। इस दौरान बुमराह ने 383 रन देकर 15 विकेट लिए थे।

