Uttrapradesh

 समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें व्यापारियों ने कहा कि  नगर पालिका द्वारा बाजारों में दुकानों के समक्ष दोनों पटरियों पर पीली लाइन बनवा दी जाए जिससे व्यापारी को अपनी सीमा का ज्ञान रहेगा। फल फूल फास्ट फूड चाट आदि का ठेले पर विक्रय करने वाले छोटे व्यापारियों को उचित स्थान प्रदान कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। जिससे उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा ना हो। सब्जी मंडी रोड पर मंगलवार बाजार बंदी के दिन फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के लिए जगह सुनिश्चित की जाए।तहसीलों में समस्त एसडीएम को सूचित किया जाए कि नाली के पीछे दुकान रखने का मानक है इसके अतिरिक्त व्यापारियों का उत्पीडऩ न किया जाए।मुख्य बाजारों की नालियों को अविलंब साफ कराया जाए।दुकानों के समक्ष खड़ी व्यापारी व ग्राहकों की मोटरसाइकिल का चालान ना किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा,सोनू वर्मा,संदीप शुक्ला, केके गुप्ता, विक्की सिंह शामिल रहे।
–