NATIONAL

प्रवर्तन निदेशालय ने विमान यात्री के पास से बरामद की बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा

नई दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय (ईड़ी) ने 1.53 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बरामद की है। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत कोलकाता हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति की व्यक्तिगत तलाशी लेकर यह विदेशी मुद्रा बरामद की है। ईडी ने यह तलाशी शनिवार रात की थी। एयरपोर्ट इंटेलिजेंस यूनिट, एनएससीबीआई एयरपोर्ट, सीमा शुल्क कोलकाता से प्राप्त सूचना के आधार पर यह तलाशी की गई।
ईडी को इन एजेंसियों से सूचना मिली थी कि एक यात्री को बिना किसी स्पष्टीकरण के विदेशी मुद्रा ले जाते पकड़ा गया है। यह यात्री फ्लाइट नंबर 6ई7306 से गोरखपुर से कोलकाता आया था। तलाशी के दौरान, यात्री के पास से 1998 विदेशी मुद्रा पाई गई। इसमें 1,65,000 अमरीकी डालर और 30,460 यूरो के साथ कुल 1.53 करोड़ रुपए के बराबर विदेशी मुद्रा थी। हालांकि, वह व्यक्ति इस विदेशी मुद्रा के स्रोत और बिना किसी वैध दस्तावेज के इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ यात्रा करने का उद्देश्य नहीं बता पाया। इसके बाद इस विदेशी मुद्रा को फेमा के तहत जब्त किया गया था। ईडी मामले की आगे जांच कर रही है।