INTERNATIONAL

 श्रीलंकाई बल्लेबाज कुशल को फील्डिंग के दौरान उठा सीने में दर्द

 

ढ़ाका

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में जारी दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन ही श्रीलंकाई बल्लेबाज कुशल मेंडिस को मैदान में फील्डिंग के दौरान दर्द उठने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेंडिस ने लंच से कुछ देर पहले ही सीने में दर्द की शिकायत की थी। इस कारण वह 23वें ओवर में मैदान पर ही लेट गए। मेडिकल टीम ने तत्काल मैदान में पहुंचकर उनकी जांच की और उन्हें मैदान से बाजर ले जाया गया। इस दौरान भी मैंडिस दर्द से परेशान होकर अपना सीना पकड़े दिखे।
बीसीबी के डॉक्टर मंजूर हुसैन चौधरी ने कहा कि मेंडिस को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौधरी के अनुसार मेंडिस को मैच से पहले डिहाइड्रेशन हुआ था। इस कारण भी उनके सीने में दर्द हुआ होगा। इसके अलावा अन्य कारण भी हो सकते हैं। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि उन्हें कितने दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा और वो मीरपुर टेस्ट में आगे खेल पाएंगे या नहीं।