INTERNATIONAL

 थॉमस कप विजेता बैडमिंटन टीम को एक करोड़ की इनाम राशि मिली

नई दिल्ली

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को एक एक करोड़ रुपये की इनामी राशि प्रदान की। वहीं सहयोगी स्टाफ को 20 लाख रुपये दिये गये। यह पुरस्कार राशि एक समारोह में दी गयी। इस अवसर पर बीएआई अध्यक्ष हिमांत बिस्व सरमा ने भारतीय टीम को उसकी एतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। इस कार्यक्रम में बीएआई महासचिव संजय मिश्रा के साथ ही मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद और बीएआई के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।