लीती के कुथैड़ा बगड़ में लगा दंत शिविर
बागेश्वर
तहसील के लीती के कुथैया बगड़ में रेडक्रॉस और शिखर डेंटल क्लिनिक की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉ। रवींद्र कपकोटी (डेंटल सर्जन), डॉ, भुवनेश शाक्या ( मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ), फार्मासिस्ट विक्रम भाकुनी, फ़ार्मासिस्ट महेश गढ़िया, रेडक्रॉस सोसाइटी बागेश्वर के चेयरमैन संजय साह जगाती, ज़िला सचिव आलोक पांडेय, कन्हैया वर्मा, शंकर पांडेय, लैब असिस्टेंट नामे अली मौजूद थे। शिविर सुबह 10 बजे से लगा। शिविर में दांत और मुंह संबंधित जांच करने के अलावा कई लोगों के दांत भी निकाले गए। बीपी और शुगर जांच की गई। सर्दी, जुकाम, दर्द की जांच कर दवाइयां बांटी गई।

