NATIONAL

दक्षिण अफ्रीका से चीता लाने रवाना हो गए अधिकारी

भोपाल,

चीता लाए जाने को लेकर भारत सरकार अगले हफ्ते नामीबिया या दक्षिण अफ्रीका सरकार से अनुबंध कर सकते हैं। इस तैयारी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भी चीता लाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। वन अधिकारियों और विशेषज्ञों का दल रविवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गया है। यह दल नामीबिया भी जाएगा। दल करीब दस दिन वहां रहेगा और चीता की देखरेख सहित अन्य तकनीकी प्रशिक्षण लेगा। पहले चरण में 12 चीता लाए जा सकते हैं। दल में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी (एनटीसीए) के डीआइजी राजेंद्र दरबार, कूनो पालपुर नेशनल पार्क के वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) प्रकाश वर्मा, एसीएफ अमृतांशु सिंह, डॉ. ओंकार अंचल शामिल हैं। मध्यप्रदेश के मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक जेएस चौहान ने बताया कि दल चीता की देखरेख, उसे बेहोश कर शिफ्ट करने और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने का प्रशिक्षण लेगा।
अनिल पुरोहित/अशफाक