अहिल्याबाई के सिद्धांतों को समाज हित में आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
रालोद ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती
लखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल के श्रम प्रकोष्ठ में समस्त रालोद परिवार ने वीरांगना लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय पर मनाया।जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने उनके चित्र पर माल्र्यापण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्रम प्रकोष्ठ द्वारा गरीबों में फल वितरण, भोजन आदि का वितरण कर श्रमिकों को अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया।
राष्ट्रीय लोकदल श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, प्रदेश महासचिव महेश पाल धनगर युवाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्रम प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रामनाथ यादव, सचिव मनोज बघेल ने माल्र्यापण कर देवी अहिल्याबाई होल्कर के सिद्धांतों को समाज हित में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

