दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम के साथ बने रहेंगे द्रविड़
मुम्बई
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ 9 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 में भारतीय टीम के साथ बने रहेंगे। इससे पहले कहा जा रहा था द्रविड़ इस सीरीज में टीम के साथ नहीं रहेंगे और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे पर अब इसमें बदलाव हुआ । माना जा रहा है कि द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी टी20 सीरीज को देखते हुए टीम के साथ ही बने रहने का फैसला किया है। इस सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा , विराट कोहली कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी युवा लोकेश राहुल को दी गयी है। द्रविड़ इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को परख लेना चाहते हैं। इस सीरीज के बाद वह सीधे इंग्लैंड जाकर टीम से जुड़ जाएंगे।
इस सीरीज में भारतीय टीम के पास सबसे ज्यादा टी20 जीतने के एक रिकार्ड को बनाने का भी अवसर है। टीम इंडिया ने लगातार 12 टी20 मैच जीते हैं। वहीं अफगानिस्तान और रोमानिया ने भी लगातार इतने मुकाबले जीते हैं। अब अगर टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही एकदिवसीय में जीत दर्ज करती है तो वह नया रिकार्ड बना देगी। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान को हराते हुए जीत के इस सिलसिले की शुरुआत की थी और फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने लगातार 9 टी20 जीते। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा और दीपक चाहर भी नहीं खेलेंगे। ये खिलाड़ी अभी फिट नहीं हैं।

