Uttrapradesh

 मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने कार्यक्रम हुआ आयोजित

लखनऊ

रविवार को मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा बीकेटी में किया गया। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा की अध्यक्षता में विधानसभा बीकेटी के ग्रामसभा दुग्वर में केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने के अवसर पर तालाब व सरोवरों की सफाई व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा के द्वारा 51000 वृक्षों को लगाने का संकल्प और वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी अतुल सिंह महामंत्री रवि प्रताप सिंह, देवेंद्र विक्रम सिंह जिला मंत्री,जिला मंत्री अनुज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संतलाल यादव संत, मण्डलअध्यक्ष,ग्रामप्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।