ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज जनपदीय चयन 8 व 9 जून को
पौड़ी
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज के लिए जनपदीय चयन 8 व 9 जून को किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय पौड़ी द्वारा उत्तराखंड राज्य के शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन (पुरूष एवं महिला) हॉकी (पुरूष एवं महिला), एथलेटिक्स (पुरूष एवं महिला), कब्बडी (पुरूष एवं महिला), चैस (पुरूष एवं महिला) एवं क्रिकेट बालीबाल फुटबाल (पुरूष) के लिए जनपदीय चयन, ट्रायल्स का आयोजन 8 व 9 जून को इंडोर क्रीड़ा हॉल एवं रासी मैदान पौड़ी में किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया राज्य सरकार के वेतन अधिष्ठान बजट से वेतन प्राप्त करने वाले कार्मिक (पुलिस, सेना एवं निगम को छोड़कर) जनपद स्तर पर चयन, ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि जिला व राज्य स्तरीय चयन में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को खेल विभाग की ओर से किसी भी प्रकार का भत्ता आदि देय नहीं होगा। इसके साथ ही ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को अपना आधार कार्ड की प्रति, आरटीपीसीआर की रिपोर्ट, कार्मिक की विभागीय आईडी, मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी व संबंधित कार्यालय प्रभारी से अनुमति प्रमाणपत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र लाना आवश्यक होगा।
