NATIONAL

सौतेली बेटी और साली का यौन शोषण करने के आरोप में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

बेंगलुरु

कर्नाटक में एक सब-इंस्पेक्टर पर उसकी 13 वर्षीय सौतेली बेटी और साली का यौन शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की दूसरी पत्नी ने उसके खिलाफ बेंगलुरु के जेसी नगर थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और बलात्कार के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी की दूसरी पत्नी ने साथ ही यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने पहली बार अपने दूसरे पति आरोपी सब-इंस्पेक्टर से महिला थाने में मुलाकात की थी, जब वह अपने पहले पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रही थी। सब-इंस्पेक्टर भी अपनी पहली पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए वहां मौजूद थे।
दोनों ने एक-दूसरे से बात करना शुरू कर दिया और अपने पूर्व पति से तलाक लेने के बाद शादी कर ली। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि शादी के शुरूआती कुछ दिनों के बाद पति ने सामान्य, सौहार्दपूर्ण जीवन व्यतीत किया, लेकिन समय बीतने के साथ संबंध बिगड़ते गए।