UTTARAKHAND

ऋषिनगरी के होटल और कैंप फिर पैक, एडवांस बुकिंग

ऋषिकेश

ऋषिनगरी के होटल, कैंप और रिसॉर्ट पर्यटकों से फुल हो गए हैं। होटलों में एडवांस बुकिंग पहले से हो चुकी है। चार दिन तक गंगाघाटी पर्यटकों से गुलजार रहेगी। दिल्ली, एनसीआर समेत आसपास के शहरों के लोग रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से थोड़ी राहत पाने के लिए ऋषिकेश की ओर रुख कर रहे हैं। इस वीकेंड पर भी गंगाघाटी पर्यटकों से गुलजार रहने वाली है। मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी और लक्ष्मणझूला के तमाम होटल पहले से ही बुक हो गए हैं। चार दिन तक यहां पर पर्यटक सैर सपाटा करते नजर आयेंगे। होटल संचालक विनोद चौहान ने बताया कि बीते दो साल बाद पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को फिर से रोजगार मिला है। उधर, कैंप संचालक वैभव थपलियाल ने बताया कि बीच कैंप भी फुल हो गए हैं। सबसे अधिक दिल्ली, हरियाणा और यूपी के लोगों की बुकिंग हैं। पर्यटकों के लिए खास पैकेज भी रखे गए हैं।