Uttrapradesh

 इंसानियत फोरम ने मजदूरों में वितरित किया नाश्ता

 

मानवता की सेवा ही हमारा उद्देश्य : नजमुस्साकिब
बहादुरगंज

मानवता और सद्भावना के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाली संस्था आल इंडिया पयामे इन्सानियत फोरम गाजीपुर यूनिट ने शनिवार को गाजीपुर के एमएएच इंटर कालेज तिराहे पर तपती और भीषण गर्मी में मजदूरों और राहगीरों के मध्य नाश्ता और ठंडे पानी का वितरण किया। कार्यक्रम संयोजक नजमुस्साकिब अब्बासी ने कहा कि मानवता की सेवा ही हमारा परम् उद्देश्य है। इस तरह के आयोजन हमें एक दूसरे की तकलीफों और आवश्यकताओं को समझने और उनके निराकरण में अपना हर सम्भव सहयोग प्रदान करने की प्रेरणा देते हैं। अब्दुस्समद सिद्दीकी ने कहा कि फोरम की ओर से देश के विभिन्न राज्यों के सरकारी अस्पतालों में साप्ताहिक फल वितरण, जेल व अन्य स्थानों पर चिकित्सा शिविर, रक्त-दान शिविर, ठण्डियों में कंबल वितरण, गर्मियों में नि:शुल्क प्याऊ, वृक्षारोपण, गरीब गांव को गोद लेना, कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम, कार्नर मीटिंग, सेमीनार, वृद्धा आश्रम विजिट, पुस्तक मेला एवं विभिन्न प्रतियोगिता आदि का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। इस अवसर पर आजम अंसारी, शुजाउद्दीन अंसारी, शमशाद अंसारी आदि लोग उपस्तिथ रहे।