सत्याग्रह में शामिल होंगे मथुरा के 500 कांग्रेसी
सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह कार्यक्रम
मथुरा
सोमवार को दिल्ली में हो रहे कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम में मथुरा के 500 कांग्रेसी शामिल होंगे। यह दावा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के अनुसार 13 जून को दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, ईडी की अदालत में अपना जवाब देने को प्रस्तुत होंगे। उसी परिप्रेक्ष्य में दिल्ली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। चैधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा है कि मथुरा जनपद के सभी एआईसीसी, पीसीसी तथा समस्त फ्रंटल संगठन, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी के सदस्य दिल्ली सत्याग्रह में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचने का प्रयास करें। जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने मथुरा जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी है। जिला कमेटी के पदाधिकारियों को प्रभारी बनाकर दिल्ली में होने वाले सत्याग्रह में जनपद से कम से कम 500 कांग्रेसी को निजी साधन व बसों तथा ट्रेन के द्वारा दिल्ली में पहुंचने के लिए कहा गया है। 13 जून को होने वाले सत्याग्रह को प्रात: दिल्ली प्रस्थान के लिए जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बदले की कार्यवाही के तहत बार बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को परेशान करना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस बदले की कार्यवाही को कतई सहन नहीं करेगा। देश का युवा बेरोजगारी से परेशान हो चुका है, किसान परेशान है, महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता अब सडक़ों पर उतर चुका है वह इस बदले की कार्यवाही के खिलाफ हर संघर्ष करने को तैयार है। जिलाध्यक्ष के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा एडवोकेट, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, भारत भूषण गौतम, मुकीम कुरेशी, ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत ,राजेंद्र कुमार वशिष्ठ, विनोद आर्य, मनोज शर्मा, सुशील, नीलेश जादौन, धर्म सिंह सोलंकी, श्याम कुमार निर्मल, संजय कुमार जशावत, अश्वनी शर्मा, रामदेव सोलंकी और अश्वनी शुक्ला आदि ने जनपद के विभिन्न ब्लॉकों वह नगरों मैं कार्यकर्ता व स्थानीय जनता से सघन संपर्क किया रहे
