UTTARAKHAND

बाल श्रम जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया

पौड़ी

कंडोलिया पार्क में चाइल्ड हेल्प लाइन की ओर से बाल श्रम जागरुकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को बाल श्रम, उसके दुष्प्रभाव, रोकथाम, सामाजिक दायित्व व कानूनी पहलुओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ हेल्प लाइन की समन्वयक साक्षी भंडारी ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोविडकाल के दौरान चाइल्ड हेल्प लाइन पौड़ी की टीम को मुख्यालय में 10 बाल मजदूर मिले, जिन्हें उनके परिवारों को सौंपा गया। साक्षी ने कहा इन सभी बच्चों की शिक्षा में सहयोग व परिवार को जागरुक भी किया गया। उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक अपराध है। साक्षी ने कहा कि किसी भी संस्थान में बाल श्रमिक पाया जाता है, तो उक्त संस्थान के जिम्मेदार व्यक्ति या पदाधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 जून तक हेल्प लाइन द्वारा बालश्रम जागरुकता के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बाल श्रम की रोकथाम में अहम योगदान के लिए शपथ भी ली गई। इस अवसर पर हेल्प लाइन के काउंसलर अमन कुमार, सदस्य अमित रावत, सरिता लिंगवाल, दीपक कुमार, शकुंतला नयाल आदि मौजूद रहे।