समर कैंप में छात्रों को दी कई जरूरी जानकारियां
रुद्रप्रयाग
राप्रावि जैली में बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, कौशल विकास एवं बौद्धिक क्षमताओं में वृद्धि के लिए डायट के प्राचार्य विनोद प्रसाद सिमल्टी के मार्ग निर्देशन में 6 से 11 जून तक समर कैम्प का आयोजन किया गया। इस समर कैम्प में पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बच्चों को कविता लेखन व वाचन, कहानी लेखन व वाचन, निबन्ध लेखन व वाचन, श्लोक वाचन, चित्रकारी, क्राफ्ट वर्क, प्रार्थना, लोकगीत, लोकनृत्य की प्रस्तुति देने से सम्बन्धित गतिविधियों को आयोजित किया गया। बच्चों को घर पर भी परिवार के सदस्यों से सीखना, घर के कार्यों में भाग लेना, स्वस्थ दिनचर्या का पालन, प्रकृति में ढूंढ-खोजबीन आदि विषयों से सम्बन्धित गतिविधियों को घर पर भी आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
