कांग्रेस नेता आराधना मिश्र मोना और नसीमुद्दीन सिद्दीकी हाउस अरेस्ट
प्रदर्शन पर निकलने से पहले नजरबंद
लखनऊ
लखनऊ में कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस की विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना और वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सुबह 7 बजे से हाउस अरेस्ट कर लिया है। लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर से लेकर ईडी दफ्तर तक मार्च को पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने नोटिस दी है कि लखनऊ धारा 144 लागू है, इसकारण प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। दरअसल, नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ईडी के सामने राहुल गांधी की पेशी को लेकर सोमवार को जबरदस्त सियासी हलचल है। यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आरोप लगाकर कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज दबाने की कोशिश में राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल सोमवार को कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी को ईडी सम्मन दिए जाने के विरोध में सत्याग्रह कर पूरे देश में ईडी कार्यालय तक पदयात्रा करेगी। इसी क्रम लखनऊ में कांग्रेस के नेता भी ईडी दफ्तर जाकर प्रदर्शन करने की फिराक में थे। तैयारियां भी कर ली गई थी पर कांग्रेसी प्रदर्शन के लिए घर बाहर निकलते इससे पहले नेताओं को नजरबंद कर लिया गया है।
