UTTARAKHAND

प्रकाश सिंह बादल के निधन की खबर झूठी, हालात में हो रहा सुधार

जालंधर

पूर्व मुख्यमंत्री व अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को शारीरिक परेशानी की शिकायत के चलते रविवार को मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनके सभी पैरामीटर सामान्य हैं। बता दें कि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को पेट संबंधी समस्याओं और दमा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में काफी सुधार हो रहा है। वहीं उनके निधन की चल रही खबर भी झूठी साबित हुई है।