SPORTS

इंडोनेशिया ओपन आज से , लक्ष्य और सिंधु पर रहेंगी नजरें

जकार्ता

इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट मंगलवार से शुरु हो रहा है। इसमें भारत को महिला वर्ग में ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष वर्ग में युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन से जीत की उम्मीदें रहेंगी। पिछले कुछ समय में इन दोनो का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
इंडोनेशिया ओपन में सिंधु का पहला मुकाबला चीन की ही बिंग जिओ से होगा। सिंधु अगर शुरुआती दो दौर में जीत हासिल कर लेती हैं तो इसके बाद उसका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त एन से यंग से होगा।
विश्व के शीर्ष 32 खिलाड़ी ही इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसमें तीन बार की पूर्व विश्व चौंपियन विजेता कैरोलिना भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगी। वह फिट नहीं होने के कारण पिछले काफी समय से खेल से दूर थीं।
भारत की अनुभवी खिलाड़ी साइना नेहवाल मलेशिया ओपन की तैयारी के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हैं।
वहीं पुरुष एकल के पहले दौर में लक्ष्य का हमवतन एचएस प्रणय से मुकाबला होगा। लक्ष्य पिछले कुछ महीनों से अच्छी लय में थे हालांकि उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरत लानी होगी। वहीं विश्व चौंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत का सामना पहले मैच में चीनी ताइपे के वांग त्जु वेई से होगा। इसके अलावा बी साई प्रणीत और डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस के बीच भी टक्कर होगी। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी कोरिया के चोई सोल ग्यू और किम वोन हो के खिलाफ अपने अपना शुरुआती मैच खेलेगे। वहीं पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी, एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिल तथा कृष्ण प्रसाद गरगा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। मिश्रित युगल में अश्विनी और सुमीत तथा ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो उतरेंगे।
वहीं महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद तथा अश्विनी भट और शिखा गौतम से उम्मीदें रहेंगी