रोजगार नहीं मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
रुडकी
खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मनरेगा में रोजगार नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को ग्रामीणों ने खण्ड विकास कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने बताया की मनरेगा में कई महीने से रोजगार नहीं मिलने के कारण रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई बार श्रमिकों ने खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर रोजगार दिलाने की मांग की। उसके बावजूद भी श्रमिकों को रोजगार नहीं मिला। मामले की जानकारी खण्ड विकास अधिकारी जयेंद्र भारद्वाज को लगी। जयेंद्र भारद्वाज ने बताया कि जल्द ही गांव में श्रमिकों को रोजगार दिलाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर बालचंद, संतोष, सविता, सुनहरी, लज्जावती, मंतलेश, पूनम, बती, माया, सौगंध, मोनिका और अंजू आदि मौजूद रहे।
