UTTARAKHAND

हत्या के प्रयास का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

रुडकी। हत्या के प्रयास के मामले में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। आठ जून को एक इंटर कॉलेज परिसर में स्मैक तस्करी को लेकर पीरपुरा और लिब्बरहेड़ी के दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष की ओर से तमंचे से फायरिंग की गई थी। फायरिंग में लिब्बरहेड़ी निवासी अश्वनी कुमार घायल हो गया था। तहरीर पर एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया था। मामले में तीन दिन पूर्व एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। एसएसआई रफत अली ने बताया कि सोमवार को जुल्फिकर उर्फ बिल्ला पुत्र दीन मौहम्मद निवासी मौहल्ला पठानपुरा मंगलौर को देवबंद से गिरफ्तार किया।