उत्तराखंड लेखाधिकारी एवं लेखाकार संघ के सुनील निगम अध्यक्ष, बलदेव बने महासचिव
देहरादून
उत्तराखंड लेखाधिकारी एवं लेखाकार संघ का द्वितीय अधिवेशन दून में संपन्न हुआ। इसमें सुनील निगम अध्यक्ष और बलदेव महासचिव चुने गए।
मुख्य अतिथि महालेखाकर उत्तराखंड राजीव कुमार ने लेखाधिकारियों को सजगता के साथ कर्तव्यों के निवर्हन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पीएमजीएसवाई और पीएसयू खंडों में खंडीय लेखाधिकारियों की भूमिका पर विचार करने का आश्वासन दिया। विशेष अतिथि वरिष्ठ उप महालेखाकार (निधि) तुषार केन ने खंडीय लेखाधिकारियों की कार्य कुशलता की सराहना की। इस दौरान संघ के कार्यकारिणी चुनाव में चुनाव में सुनील निगम अध्यक्ष, हरमिंदर कुमार उपाध्यक्ष, बलदेव राम महासचिव, बीडी जोशी संयुक्त सचिव, आलोक कुमार वित्त सचिव, शंभू कुमार ऑडिट अधिकारी और वीरपाल, पंकज चंदेल, दीपेंद्र कुमार और बलविंदर सदस्य चुने गए। इस दौरान दिवंगत साथ स्वार्गीय संदीप बिष्ट को श्रद्धांजलि दी गई।
