अवैध रूप से पशु बाजार लगाने को लेकर नगर निगम की सख्ती
देहरादून
नगर निगम की टीम ने मंगलवार को आईएसबीटी और माजरा क्षेत्र का दौरा किया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि निगम को शिकायत मिली थी कि आईएसबीटी के पास और माजरा में पशु पेठ में बकरे-मुर्गियां समेत अन्य पशु-पक्षियों को बिक्री के लिए लाया जा रहा था। जबकि पशु-पक्षी विक्रेताओं ने जिला पशु बाजार समिति में पंजीकरण तक नही करवाया था। करीब एक सप्ताह पहले निगम की टीम ने यहां छापेमारी के बाद बाजार बंद करवाकर नोटिस चस्पा कर दिया था। उधर निगम की सख्ती के बाद मंगलवार को बाजार नहीं लगा। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने पशु चिकित्साधिकारी को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
