UTTARAKHAND

मोतीचूर रेंज के गेट पर्यटकों के लिए हुए बंद

ऋषिकेश

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के गेट बुधवार को पर्यटकों के लिए बंद हो गए हैं। वन्यजीवों के दीदार और जंगल का भ्रमण करने के लिए पर्यटकों को अब 15 नवंबर तक इंतजार करना होगा।
मोतीचूर रेंज में इस सीजन में कुल 7389 पर्यटकों ने सफारी का लुत्फ उठाया। इनमें 19 विदेशी पर्यटक भी सम्मिलित रहे। इस दौरान विभाग को वाहनों से 4 लाख 88 हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि पर्यटकों से कुल 10 लाख 16 हजार 789 रुपये का राजस्व मिला। रेंजर महेंद्रगिरि गोस्वामी ने बताया कि हाथी, हिरन, सांभर, गुलदार, सुअर आदि जानवर बड़ी संख्या में यहां हैं।